Sunday 15 April 2018

Child Development and Pedagogy

Child Development and Pedagogy Important Notes in Hindi for Teacher's Eligibility Tests ­ CTET, HTET, HP TET, PTET, UP TET, RTET/REET, MP TET, Bihar TET, MAHA TET, APTET or other states' TETs–

1. किसको 'बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी कहा जाता है? – एडलर 
2. शिक्षा का शाब्दिक अर्थ क्या है? – नेतृत्व देना 
3. प्लेटो के अनुसार शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य किस तरह का विकास था? – व्यक्तित्व विकास 
4. सतत् श्रेणी में आंकड़ों का व्यवस्थापन करने के लिए कौन-सा वर्गीकरण उपयोग में लाया जाता है? – संख्यात्मक 
5. शिक्षण के क्रियात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम में किस पर जोर दिया जाता है? – क्रिया एवं प्रयोग 
6. बालक की कमजोरी के क्षेत्रों का पता लगाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? – निदानात्मक परीक्षण 
7. मनोविज्ञान को आरम्भ में क्या कहा जाता था? – आत्मा का विज्ञान 
8. थॉर्नडाइक ने अधिगम के कितने गौण नियम बताए हैं? – 
9. किस नियम के अनुसार प्रतिभाशाली माता-पिता की सन्तान निम्न कोटि की होती है? – प्रत्यागमन का नियम 
10. 'बालकों के प्रयास की इच्छा जीवित रखिए।' यह किसका कथन है? – जेम्स का 
11. बाल्यावस्था कौनसे वर्ष तक होती है? – 5-12 वर्ष तक 
12. जीवन इतिहास विधि का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? – टाइडमैन ने 
13. शिक्षा क्या है? – जीवनपर्यन्त चलने वाली एक प्र​क्रिया 
14. 'Statistics' शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से मानी जाती है? – लैटिन, जर्मन और इटैलियन 
15. पाठ्यक्रम कैसा होना चाहिए? – शिक्षा-व्यवस्था, परीक्षा-प्रणाली और समाज एवं परिवेश के अनुरूप
16. संक्रिया-उत्पाद, त्रि-आयामी और प्रज्ञा-संरचना इनमें से गिलफार्ड ने कौन-सा बुद्धि सिद्धान्त किया? – उपरोक्त सभी 
17. मनोविज्ञान के अन्तर्गत किसका अध्ययन किया जाता है? – अभिवृत्तियों, रुचियों और अभिक्षमताओं का
18. वुडवर्थ के अनुसार स्मृति के कितने अंग होते हैं? – 4 
19. बालक के लिए खेल का महत्व क्या है? – शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास
20. 'सीखना, विकास की प्रक्रिया है।' यह किसका कथन है? – वुडवर्थ की 
21. किण्डरगार्टन शिक्षण पद्धति का विकास किसने किया? – फ्रोबेल ने 
22. 'शिक्षा' और 'मनोविज्ञान' को जोड़ने वाली कड़ी कौन-सी है? – मानव व्यवहार 
23. राष्ट्रीय जीवन में शिक्षा का कार्य क्या है? – राष्ट्रीय एकता का विकास करना 
24. 'शिक्षा को मनुष्य और सम्पूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए।' यह किसका कथन है? – डॉ. राधाकृष्णन 
25. बालकों के स्वभाव को समझने के लिए शिक्षकों को किसका अध्ययन करना चाहिए? – बाल मनोविज्ञान 
26. बुद्धि-परीक्षणों का जनक किसको कहा जाता है? – बिने को 
27. मनोविश्लेषण सम्प्रदाय की स्थापना करने का श्रेय किसका है? – सिगमण्ड फ्रॉयड 
28. चिन्हों द्वारा सीखना सिद्धान्त किसके प्रतिपादक है? – टॉलमैन 
29. खेल के पूर्व अभिनय सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था? – मालब्रेन्स 
30. गेस्टाल्टवादियों ने अधिगम का कौन-सा सिद्धान्त दिया? – अन्तर्दृष्टि का सिद्धान्त 
31. 'परिवर्तन की अवस्था' किसको कहा गया है? – किशोरावस्था को 
32. मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला कब स्थापित हुई थी? – 1879-जर्मनी 
33. 'शिक्षा ही राष्ट्रीय एकता का आधार है' यह कथन किसका है? – जवाहरलाल नेहरू
34. प्रतिभाशाली बालकों में किस अवस्था के लक्षण शीघ्र दृष्टिगोचर होते हैं? – ​किशोरावस्था के 
35. बाल मनोविज्ञान में किसका अध्ययन किया जाता है? – बालक के जन्म के पूर्व गर्भावस्था से लेकर किशोरावस्था तक का
36. टर्मन के अनुसार सामान्य बुद्धि कितनी होती है? – 90-110 
37. कार्ल सी. गैरीसन ने किस विधि का अध्ययन किया था? – लम्बात्मक विधि 
38. 'प्रेरणा' शब्द का मनोवैज्ञानिक अर्थ क्या है? – आन्तरिक उत्तेजना 
39. 'खेल-खेल' में ज्ञान प्रदान करने की पद्धति कौन-सी है? – मॉण्टेसरी 
40. 'सीखने के सफल अनुभव अधिक सीखने की प्रेरणा देते हैं' किसका कथन है? – फ्रैंडसन 
41. जीवन के किस काल को तूफान तथा संघर्ष की अवस्था कहा जाता है? – किशोरावस्था को 
42. बुद्धि की अवधारणा को समझाने हेतु गिलफोर्ड ने किस अवधारणा का प्रयोग किया था? – कन्टेन्ट, प्रॉडक्ट और ऑपरेशन
43. राष्ट्रीय एकता का प्रमुख आधार क्या है? – शिक्षा 
44. अन्धे बालक किस लिपि के द्वारा पढ़ सकते हैं? – ब्रेल लिपि 
45. बालक के सामाजिकता का परीक्षण किस विधि द्वारा किया जाता है? – समाजमिति ​विधि 
46. बुद्धि का द्वि-तत्व सिद्धान्त किसने दिया? – स्पीयरमैन 
47. शिक्षक की सफलता का रहस्य क्या है? – मनोविज्ञान का ज्ञान 
48. 'बुद्धि, कार्य करने की एक विधि है।' यह किसका कथन है? – वुडवर्थ 
49. 'खेल प्रणाली' का जन्मदाता कौन है? – फ्रोबेल 
50. 'करके सीखना' किस अवस्था के लिए उपयुक्त होता है? – शैशवावस्था, बाल्यावस्था और किशोरावस्था
51. जीवन की किस अवस्था को सुखद वर्षा तथा प्रकाश की अवस्था कहा जाता है? – किशोरावस्था को 
52. किस मनोवै​ज्ञानिक के अनुसार सभी बालक जन्म से समान होते हैं? – वाटसन 
53. शिक्षा आयोग एवं समितियाँ, विद्यालय और शिक्षक में से पाठ्यक्रम के निर्धारण में किसकी भूमिका होती है? – सभी की 
54. प्रतिभाशाली बालक की इन्द्रियाँ किस प्रकार की होती है? – तीव्र 
55. बाल-अपराधियों को सुधारने के लिए किसकी सहायता लेनी चाहिए? – मनोचिकित्सक 
56. स्टैनफोर्ड-बिने स्केल बुद्धि-परीक्षण कितने वर्ष के बालकों के लिए है? – 2 से 14 वर्ष 
57. मनोविज्ञान को 'चेतना का विज्ञान' मानने वाले कौन थें? – पोम्पोनाजी 
58. प्रतिभावान छात्र की बुद्धि-लब्धि होती है? – 140 से ऊपर
59. 'खेल' का सामान्य अर्थ क्या है? – चित्त की उमंग 
60. बालकों में किशोरावस्था का आरम्भ किस वर्ष माना जाता है? – 12 वर्ष की आयु में 
61. 'बाल्यावस्था' को जीवन का 'अनोखा काल' किसने बताया है? – कोल व ब्रूस ने 
62. ब्लूम के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य कितने प्रकार के होते हैं? – तीन 
63. प्रतिभाशाली बालकों की पहचान किसके द्वारा की जा सकती है? – बुद्धि, अभिरुचि और उपलब्धि परीक्षण द्वारा
64. 'बुद्धि के इकाई सिद्धान्त' किसके प्रतिपादक हैं? – स्टर्न एवं जॉनसन 
65. मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान को आरम्भ करने का श्रेय किसका है? – सी. डब्ल्यू. बीयर्स 
66. वर्तमान में मनोविज्ञान को क्या माना जाता है? – व्यवहार का विज्ञान 
67. अपराधी प्रवृत्ति वाले बालक के लिए उपयुक्त वि​धि कौन-सी है? – उपचारात्मक विधि 
68. बुद्धि के क्रमिक विकास सिद्धान्त का जनक कौन है? – बर्ट एवं वर्नन 
69. किस पद्धति में खेल गीतों द्वारा शिक्षा दी जाती है? – किण्डरगार्टन 
70. 'दोहराने की प्रवृत्ति' किस अवस्था में होती है? – शैशवावस्था

No comments:

Post a Comment

Article

Narendra Modi: A Journey of Determination and Leadership

  Narendra Modi: A Journey of Determination and Leadership Narendra Modi, born on September 17, 1950, in Vadnagar, Gujarat, has etched an in...