Sunday, 15 July 2018

स्वतंत्र भारत का प्रथम मंत्रिमंडल | First Cabinet of Independent India


भारत के 15 अगस्त, 1947 में आज़ाद होने के बाद देश के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया था। इस मंत्रिमंडल में सभी वर्गों और समुदायों को उचित स्थान दिया गया, उन्हें भी जो विचारधारा के स्तर पर जवाहरलाल नेहरू के विरुद्ध थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया और वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने पहले गवर्नर जनरल के रूप में अपना पदभार संभाला। पहले मंत्रिमंडल में चौदह मंत्रियों को शामिल किया गया था जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से कार्य करना आरम्भ कर दिया था।

कौन-कौन शामिल था देश की पहली कैबिनेट में और क्या मंत्रालय था उनके पास, जानिये?

पंडित जवाहर लाल नेहरू : प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय, राष्ट्रमंडल संबंध मंत्रालय और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्रालय
सरदार बल्लभ भाई पटेल : गृह और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
आर.के. सम्मुखम शेट्टी : वित्त मंत्रालय
डॉ.  भीम राव अम्बेडकर : कानून मंत्रालय
सरदार बलदेव सिंह : रक्षा मंत्रालय
डॉ. जॉन मथाई : रेल एवं परिवहन मंत्रालय
मौलाना अबुल कलाम आजाद : शिक्षा मंत्रालय
सी.एच. भाभा : वाणिज्य मंत्रालय
डॉ. राजेंद्र प्रसाद : खाद्य और कृषि मंत्रालय
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : उद्योग और आपूर्ति मंत्रालय
बाबू जगजीवन राम : श्रम मंत्रालय
राजकुमारी अमृत कौर : स्वास्थ मंत्रालय
रफ़ी अहमद क़िदवई : संचार मंत्रालय
नरहर विष्णु गाडगिल : कार्य, खान एवं ऊर्जा मंत्रालय
के.सी. नियोगी : राहत और पुनर्वास मंत्रालय

परीक्षोपयोगी 'स्वतंत्र भारत के प्रथम' पर आधारित प्रश्न
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे? – पंडित जवाहर लाल नेहरू
स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री कौन थे? – सरदार बल्लभ भाई पटेल
स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री कौन थे? – सरदार बल्लभ भाई पटेल
स्वतंत्र भारत के प्रथम विदेश मंत्री कौन थे? – पंडित जवाहर लाल नेहरू
स्वतंत्र भारत के प्रथम सूचना व प्रसारण मंत्री कौन थे? – सरदार बल्लभ भाई पटेल
स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे? – आर.के. सम्मुखम शेट्टी
स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री कौन थे? – डॉ.  भीम राव अम्बेडकर
स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा मंत्री कौन थे? – सरदार बलदेव सिंह
स्वतंत्र भारत के प्रथम रेल एवं परिवहन मंत्री कौन थे? – डॉ. जॉन मथाई
स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे? – मौलाना अबुल कलाम आजाद
स्वतंत्र भारत के प्रथम वाणिज्य मंत्री कौन थे? – सी.एच. भाभा
स्वतंत्र भारत के प्रथम खाद्य और कृषि मंत्री कौन थे? – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग और आपूर्ति मंत्री कौन थे? – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
स्वतंत्र भारत के प्रथम श्रम मंत्री कौन थे? – बाबू जगजीवन राम
स्वतंत्र भारत के प्रथम वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री कौन थे? – पंडित जवाहर लाल नेहरू
स्वतंत्र भारत के प्रथम स्वास्थ मंत्री कौन थे? – राजकुमारी अमृत कौर
स्वतंत्र भारत के प्रथम संचार मंत्री कौन थे? – रफ़ी अहमद क़िदवई
स्वतंत्र भारत के प्रथम कार्य, खान एवं ऊर्जा मंत्री कौन थे? – नरहर विष्णु गाडगिल
स्वतंत्र भारत के प्रथम राहत और पुनर्वास मंत्री कौन थे? – के.सी. नियोगी

No comments:

Post a Comment

Article

USA vs Russia

USA vs Russia (Comparison) Aspect USA (United States of America) Russia (Russian Federation) Capital Washington, D.C...